छात्रा का बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में चयन

विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न )। बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में लोहिया सैनिक एकेडमी चिड़ावा की छात्रा प्रिया पूनिया पुत्री भगत सिंह पूनिया का सामान्य श्रेणी में चयन हुआ है। छात्रा के चयन पर संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चयनित छात्रा प्रिया पूनिया का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसीपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्य प्रमिला झाझड़िया, गुलजार खान, पूर्णमल गजराज सहित अन्य अतिथियों ने छात्रा को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में सैनिक एकेडमी के अध्यापक ओमप्रकाश बरवड़, विभागाध्यक्ष रविकांत शर्मा, हरीश, सिमरन कविया, अनुज शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

You might also like