श्रीराम साडी एवं मैचिंग सेंटर की दुकान से हजारों का माल हुआ पार
निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । निकटवर्ती रेनवाल कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित श्रीराम साडी एवं मैचिंग सेंटर की दुकान से रविवार को हजारों रुपये का माल पार हो गया। खाचरियावास निवासी दुकानदार विजेश मांधणा के अनुसार रविवार को दोपहर लगभग 1 बजे 5-6 महिलाएं एक ग्रुप बनाकर कपडा खरीदने के बहाने दुकान में आई।उस समय दुकान पर सिर्फ पत्नी नीलम ही थी।सभी महिलाओं ने कपडा दिखाने के बहाने बातों में लगा दिया। इसी दरमियान कपडे का पर्दा लगाकर दूसरी महिलाओं ने अपने पहने हुए कपडों के बीच महंगे कपडे के थान का कपडा छुपा लिया। जबतक कुछ समझ में आता उससे पहले ही सभी महिलाऐ फरार हो गई। आगे कुछ दूरी पर एक पीले कलर के अज्ञात टैम्पो में बैठकर रफूचक्कर हो गई। सूचना पर रेनवाल पुलिस थाने से एएसआई बल्लाराम यादव, अशोक कुमार, नरेन्द्रसिंह ने मौका मुआयना करते हुए जांच प्रारम्भ की। इसी के साथ आस-पास के सीसीटीवी फुटैज खंगालते हुएं अज्ञात टैम्पों के बारे में भी जानकारी लेने का पूरा प्रयास किया जा रहा हैं।इस दौरान पुरुषोत्तम अजमेरा, विष्णु जाखोटिया सहित आस-पास के व्यापारियों ने भी पूरा प्रयास किया।