भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमडे विप्र जन नगर भ्रमण करवाया
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । भगवान परशुराम जन्मोत्व के मौके पर रविवार को भगवान परशुराम ने बैण्ड बाजों के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान शोभायात्रा में हजारों महिला व पुरुष विप्रजन मौजूद रहे। शोभायात्रा शहर के अनेक मार्गों से गुजरी तो लोगों ने भव्य रूप से पुष्प वर्षा कर अपने आराध्य के दर्शन किये। साधू सन्तो के सानिष्य ने शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष कन्हैया लाल वकील ने बताया कि शोभायात्रा साधु सन्तों के सानिध्य में आयोजित हुई। ब्राहमण धर्मशाला परशुराम भवन से शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें दो झाकिया भगवान परशुराम तथा एक में साधु संत विराजमान थे। शाम चार बजे डाक्याला के मौहल्ले से खाना होकर आजाद चौक बालेश्वर मौहल्ला, शीतला माता चौक से होते हुए रामानन्द पाठशाला से होकर सीटी बस स्टैण्ड नगर पालिका के सामने से होते हुए अस्पताल चौराहे से डाकवाला का मौहल्ले होते हुए ब्राहमण धर्मशाला पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में महिलाओं की भारी भीड रही। शोभायात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं को अल्पाहार करवाया गया। जगह जगह पानी शितल पेय की व्यवस्थाए की गई। इस दौरान राममूर्ति दास महाराज महरोली, वैद्यः शिम्भुदयाल शर्मा ब्राह्मण महासभा के केलाश वशिष्ठ आरपीएस प्रदीप शर्मा रिकू सुरेन्द्र शर्मा महावीर जोशी आर्यन पारीक प्रेम तिवारी विशाल सितमका पंकज शर्मा मुदित जोशी दिनेश जोशी विष्णु गंगावत विष्णु चुलेट संजय डाकवाला मुकेश लाटा संजय बिवाल, सहित सैकडों लोग मौजूद थे।