गोपीचन्द अब तक एक दर्जन परिंडे बनाकर दे चुका है
बिसाऊ,(अशोक सोनी)27 मई। गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, जब वे प्यासे होते हैं तो घरों के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए इलेक्ट्रीशियन गोपीचंद प्रजापत कर रहे है प्रयास कस्बे का एक युवक तेल के खाली पडे टीनो से पक्षियो के लिये निशुल्क परिंडे व चूग्गाघर बना रहा है। वार्ड 11 के निवासी युवक गोपीचन्द प्रजापत जो ये काम कर रहा है कस्बे के लोग खाली पडे़ टिनो से निःशुल्क चुग्गादान परिंडे बनवा रहे है इलेक्ट्रीशियन गोपीचंद का कहना है कि लाॅकडाउन मे घर पर खाली बैठा था इसलिये सोचा कि कोई ऐसा काम किया जाये जिसमें समय का सदउपयोग भी हो। इस माह पुण्य का काम किया जाये तभी सोशल मीडिया पर परिंडा को देखा वैसा ही परिंडा बनाने लगा। गोपीचन्द अब तक एक दर्जन परिंडे बनाकर दे चुका है।