ग्रो जीनियस स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी व हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का हुआ आयोजन

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न ) । बीकानेर रोड स्थित मालजी गार्डन के पास ग्रो जीनियस स्कूल में रविवार को वर्ष 2026-27 का ग्रेजुएशन सेरेमनी ओर हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के राजकीय उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ व शिक्षाविद रणवीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजकीय उपजिला अस्पताल के प्रभारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में छोटे-छोटे बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, मोबाइल के बढ़ते प्रचलन से बच्चों को दूर रखने की आवश्यकता है, हमें ऐसे विद्यालय की जरूरत होती है जहां पर हमारा छोटा बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ समग्र विकास कर सके, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से छोटे-छोटे बच्चों में एक नई ऊर्जा पैदा होती है जो बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करती है। इस अवसर पर डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने अभिभावकों द्वारा बच्चों के प्रति पूछे गए बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 का रिपोर्ट कार्ड डॉ चंद्रभान जांगिड़ शिक्षा विद रणवीरसिंह, संस्था प्रधान मुकेश पूर्वा, प्रधानाचार्य कमल कुमार सैनी ने सम्मान के साथ प्रदान किया। जब बच्चों को रिपोर्ट कार्ड मिला तो पूरा हॉल तालिया से गूंज उठा। रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चे ओर अभिभावक उत्साह से झूम उठे। इस अवसर पर ग्रो जीनियस स्कूल के प्रधानाचार्य कमल कुमार सैनी ने बताया कि आज रिपोर्ट कार्ड देने के साथ-साथ आगामी सेशन को लेकर अभिभावकों को बताया गया है कि विद्यालय में आगामी वर्ष क्या कुछ होने वाला है। इस अवसर पर अभिभावकों ने कहा कि ग्रो जीनियस स्कूल का समस्त स्टाफ और यहां पर होने वाली गतिविधियों से हमारे बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है, पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में अन्य गतिविधियां भी करवाई जाती है जिसके कारण हमारे बच्चे मानसिक तनाव से बाहर रहते हैं, उन्होंने कहा कि स्कूल का स्टाफ और मैनेजमेंट बहुत ही शानदार है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रेणु कलवा, नंदिनी स्वामी, आरती जांगिड़, पिंकी झांकल, रश्मि जोशी, मुस्कान सेन, प्रिया पवार, अनिता सैनी, विशाखा चौधरी, वर्षा तूहानियां, टीना वर्मा, गुड्डू जांगिड़ आदि विद्यालय के टीचर ओर स्टाफ मौजूद रहे।

You might also like