केसीसी के नेहरू मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी

निसं

खेतड़ी (नवयत्न ) । केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को बिजली विभाग एवं कृषि विभाग एवं पुलिस व मेडिकल टीम के बीच क्वार्टर फाईनल मुकाबले खेले गए। तहसीलदार सुनील कुमार मील ने बताया कि केसीसी के नेहरू मैदान में स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार शाम छह बजे पहला क्वार्टर फाईनल मुकाबला बिजली विभाग एवं कृषि विभाग के बीच खेला गया। बिजली विभाग की टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाएं, एक समय बिजली विभाग के पांचवें ओवर में ही 42 रनों पर आधी टीम पांच खिलाड़ी पेवेलियन लोट गए, बिजली विभाग के हंशराज ने एक तरफ से टीम को संभालते हुए मात्र 32 गेंदों में ताबतोड़ आठ छक्कों व छह चौकों की मदद से 86 रन बना कर आउट हुए, बिजली विभाग टीम के बृजपाल ने भी हंशराज का साथ देते हुए 18 गेंदों में 38 रन बना कर नोट आउट रहते हुए सात विकेट पर 183 रन बनाएं। जवाब में बिजली विभाग मनोज ने मात्र पांच रन देकर तीन, हंशराज ने 16 रन, नरेश योगी ने दस रन देकर 2-2 विकेट लेकर कृषि विभाग की टीम को 83 रनों पर ही ऑल आउट कर 100 रनों से मैच जीत कर सेमीफाईनल में जगह बनाई। बिजली विभाग के हंशराज को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। दुसका क्वार्टर फाईनल मुकाबला शाम साढे आठ बजे मेडिकल व पुलिस के बीच खेला गया। पुलिस ने पहले बलेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाएं, पुलिस टीम के मनीष जांगिड़ ने 34 गेंदों पर 60 रन बना कर नोट आउट रहे वही रविकांत शर्मा 29 गेंदों पर 62 रन बनाकर रिटार्यड हट हो गए, संदीप कुमार ने आठ गेंदों पर 22 रनों का योगदान देते हुए टीम को चार विकेट पर 167 बनाई। जवाब में मेडिकल टीम ने कड़े मुकाबले में अभिषेक के 23 गेंदों में 51 रन, डा. महेंद्र सैनी ने 22 गेंदों पर 30 रन, सुभाष ने 23 गेंदों पर 36 रनों का योगदान देते हुए छह विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाए। पुलिस टीम सात रन से मैच जीत कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। पुलिस टीम के रविकांत शर्मा को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला सोमवार देर रात्री को खेला जाएंगा।

You might also like