एनसीसी शिविर का भव्य शुभारंभ, एक्सीलेंस इंग्लिश एकेडमी में उत्साह का माहौल

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवततन) । एक्सीलेंस इंग्लिश एकेडमी में चल रहे एनसीसी शिविर का संचालन 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर द्वारा किया जा रहा है। बुधवार, 6 मई 2026 को शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. लाम्बा, सेना मेडल ने मुख्य संबोधन दिया।
अपने उद्घाटन भाषण में कर्नल लाम्बा ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल 507 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिनके प्रशिक्षण हेतु 15 PI स्टाफ, 6 ANO तथा 4 GCA सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसके साथ ही सिविल स्टाफ के सदस्य भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। कैम्प को आयोजन करनेके लिए एक्सीलेंस इंग्लिश एकेडमी के चेयरमैन प्रदीप कुमार शर्मा बहुत बड़ा योगदान रहा ।
शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें अधिकारी जैसे गुणों का विकास हो सके।

You might also like