संकल्प पिकल बॉल एरिना का भव्य शुभारंभ
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्थानीय पंचायत समिति के पास संकल्प पिकल बॉल एरिना का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन से हुआ। पूर्व पार्षद मंजु गहलोत और पूर्व लेखाधिकारी बाबूलाल गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया । इस मौके पर सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल, कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, लीटू कल्पनाकांत, रघुनंदन धरेंद्र, प्रदीप शर्मा, डॉ. संतोष आर्य, डॉ सुखवीर सिंह कस्वां, डॉ सुनील तमोली, विक्रमसिंह चौहान, नीतू सिंह शेखावत, अनूप जोशी, संजय पूनिया चूरू, गोविंद बबेरवाल, राहुल यादव, ओमप्रकाश चौहान, राहुल व्यास, अशोक गौड़, कुतुबुद्दीन पठान, नरोत्तमलाल सोनी, मनोज चारण, दिनेश भाटी सहित कई गणमान्यजन और खेलप्रेमी उपस्थित थे। पार्षद राजेश गहलोत, रामनिवास गहलोत, श्याम सुंदर गहलोत, सीमा गहलोत, दीक्षा शर्मा, सनी चायल और आकांक्षा गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक संकल्प गहलोत ने बताया कि इससे शहर में खेलों के प्रति जागरूकता का संचार होगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश गहलोत ने किया।