कॉलोनी में “श्री श्याम इंटरप्राइजेज” का भव्य शुभारंभ
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)। बहादुर सिंह कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को “श्री श्याम इंटरप्राइजेज” का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दीपू जैसनसरिया ने बताया कि “श्री श्याम इंटरप्राइजेज” में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे घर सजावट एवं आराम से जुड़ी विभिन्न आधुनिक और प्रीमियम वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां सभी प्रकार के सोफा, प्रीमियम मैट्रेस, डिजाइनर बेडशीट्स, पर्दे, ब्लाइंड्स, रोलर एवं ज़ेब्रा कलेक्शन सहित सॉफ्ट और कम्फर्टेबल पिलो की विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे प्रतिष्ठान को आकर्षक सजावट, गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक शोरूम से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं और नए विकल्प मिलेंगे। संचालकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और आधुनिक डिजाइनों के साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पवन जैसनसरिया, लोकेश जैसनसरिया, शिवरतन सराफ, सुमित मेहरीवाला, लीलाधर मेहरीवाला, महेश मेहरीवाला, सुभाष जैसांसारिया, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया, श्यामलाल देरासरी, रवि जैसनसरिया आदि उपस्थित रहे।