हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को चूरू जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जिला स्टेडियम परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो वीरगति स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई। शहर में निकली सुंदर ओर भव्य तिरंगा यात्रा में अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र छात्राए, खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उत्साह के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों में देशभक्ति का खासा जुनून देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अभियान के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

You might also like