राणी सती दरबार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत
जय जांगिड
झुंझुनूं (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव (2026-2031) में विजयी होकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल का पूर्वी राजस्थान दौरे के दौरान राणी सती दरबार, झुंझुनूं में प्रांतीय इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मित्तल अपने परिवार सहित शेखावाटी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां शाकम्बरी धाम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा राणी सती दादीजी के दरबार में धोक लगाकर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह एवं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने पूर्वी राजस्थान के पदाधिकारियों को संगठन की भावी योजनाओं एवं अपने विजन से अवगत कराया। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत परिचर्चा हुई। उन्होंने संगठन को युवा शक्ति एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल सम्मेलन के युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, सीकर जिलाध्यक्ष अनिल तोदी, महिला इकाई अध्यक्ष मंजू झुनझुनवाला, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं अध्यक्ष गणेश हलवाई एवं सचिव अजित राणासरिया के नेतृत्व में नीतेश केजरीवाल, संदीप केडिया, प्रमोद केडिया, मनोज मोदी, अभिषेक मुरारका, दीपक केडिया, मोहित अग्रवाल, देवकीनंदन तुलस्यान, प्रमोद खंडेलिया, नवरत्न झुंझुनूवाला, जुगल मोदी, सुरेंद्र केडिया, श्रवण गोयनका, संतोष जालान, संगीता ढेढ़िया, सरिता सिंघानिया सहित अनेक अग्र बंधु उपस्थित रहे।
वहीं अग्रवाल समाज लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी विमल चिरानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, प्रदेश मंत्री राजेश जाजोदिया, नंदकिशोर काबरा एवं सुभाष मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में समाजजनों ने बसंत मित्तल के नेतृत्व में संगठन के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।