शिव भक्त विष्णु चूलेंट का भव्य स्वागत
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । धार्मिक नगरी ग्राम मऊ के परम शिव भक्त विष्णु कुमार चूलेंट पुत्र स्व. भगवान सहाय शर्मा अपनी 11 वीं कावड़ यात्रा के तहत गंगोत्री से पवित्र कावड़ लेकर 23 दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर मऊ पहुंचे। मऊ पहुंचने पर ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। गिरधारी शर्मा ने बताया कि श्रीमाधोपुर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि मार्ट पर सुशील अग्रवाल एवं शंकर पंसारी द्वारा कावड़ यात्री का स्वागत किया गया। इसके बाद जालपाली-मऊ रोड स्थित सुगन मार्बल पर मोहन सिंह शेखावत अध्यापक, सूर्यपाल सिंह, गिरधारी चुलेट, शिवराज सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह, रामसहाय, रोहित कुमावत एवं उनकी टीम ने माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मऊ बस स्टैंड पर सीताराम शर्मा, विनोद शर्मा, रतन शर्मा, सांवर मल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मोहन सिंह ने साफा बंधवाकर स्वागत किया। वहीं ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा (फौजी) ने उनका स्वागत किया। मैन स्टैंड पर महावीर सिंह शेखावत, महेश सैनी, रोहित सैनी, पवन तिवाड़ी, महेश शर्मा, महेंद्र सिंह, हरी जाट, नीरज, राहुल, पंकज, राहुल, विजय शर्मा, कृष्णा पटवारी, अजय हरितवाल, दामा टेलर, नितिन शर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर विष्णु चूलेंट का अभिनंदन किया। मऊ पहुंचने पर सुगन मार्बल से चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर तक डीजे के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विष्णु कुमार चूलेंट ने पवित्र गंगाजल से चमत्कारेश्वर महादेव का विधि-विधान से महाअभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाअभिषेक एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित ग्रामवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। राकेश शर्मा ने बताया कि विष्णु कुमार चूलेंट पिछले कई वर्षों से आस्था एवं श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रा कर रहे हैं। इससे पूर्व भी वे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गौमुख एवं हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थस्थलों से कावड़ लाकर मऊ में भगवान शिव (चमत्कारेश्वर महादेव) का महाअभिषेक कर चुके हैं। इस वर्ष उनकी यह 11वीं कावड़ यात्रा है, जिसे लेकर ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।