गुटखा एवं तंबाकू सामग्री जब्त

झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)4 मई। पिलानी थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में कोरोना वायरस की रोकथाम करवाने के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन की पालना करवाने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में जारी की गई एडवाइजरी एवं दिशा निर्देशन की पूर्णता पालना करवाने का कार्य मुस्तैदी से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर झुंझुनंू के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने, लॉकडाउन के तहत खुली आवश्यक सामग्री की दुकानों में दुकानदारों द्वारा मास्क लगाना व बिना मास्क के ग्राहकों को समान बिक्री नहीं करना अनिवार्य किया हुआ है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा गुटखा, सिगरेट, तंबाकू बेचने पर भी पाबंदी लगाई हुई है। लॉकडाउन के तहत सोमवार को पिलानी थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में कस्बा पिलानी में गश्त के दौरान राजपुरा रोड स्थित नवीन जनरल स्टोर पर दुकानदार नवीन महाजन को दुकान पर अवैध रूप से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, जर्दा सामग्री बेचते पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकान से बड़ी मात्रा में गुटखा, सिगरेट, तंबाकू सामग्री जब्त कर दुकानदार नवीन को गिरफ्तार किया गया।

You might also like