इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

19 मामले दर्ज है आरोपी के खिलाफ

सालासर,(दिनेश स्वामी)6 मई। राज्य व जिला स्तर पर वांछित 10 हजार रूपये का ईनामी हार्डकोर अपराधी व 19 संगीन अपराधों में लिप्त गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जुसिंह देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार। लोकडाउन के दौरान बीकानेर रेन्ज पुलिस महानिरीक्षक जोस मोहन व चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एडीशनल एसपी सीताराम माहिच व नरेन्द्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ के सुपरविजन में सालासर थानाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार सैन मय टीम गठित की गई। अपराधी की लॉकेशन नोखा, बीकानेर, नागौर, डेगाना, फलौदी होना पाया। बीकानेर व नागौर बॉर्डर पर अपराधी होने की सूचना पर दुधवाखारा थानाधिकारी रामविलाश विश्नोई व अमित कुमार डीएसटी टीम पहुंचे। सूचना मिली की अपराधी अपनी गाड़ी से अपनी बुआ के पास मलसीसर जा रहा है व उसके पास हथियार भी है। बुधवार सुबह बडाबर व मलसीसर सडक़ मार्ग पर नाकाबंदी कर दी गई जहां दोपहर करीब 1 बजे डस्टर गाड़ी में अपराधी आ रहा था। पुलिस को देखकर गाड़ी वापस घुमाने की कोशिश की व पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ते को देखकर खेतों में भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर उसकी पहचान की गई तो अपराधी को पुलिस ने सरेन्डर करने व फायर करने की चेतावनी दी तो अपराधी ने पुलिस को सरेन्डर कर दिया।

19 मामले दर्ज है 
आरोपी पर सालासर पुलिस थाने में 21 मार्च 2016 में धारा 302 के तहत बडाबर शराब की दुकान पर सेलसमैन की हत्या का मामला दर्ज था। जिस पर पकड़े जाने के बाद 2017 में आरोपी को बीकानेर जेल से सुजानगढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था जिसमें साथियों की मदद से गार्ड की आंखों में मिर्च डालकर फरार हो गया था। अपराधी पर सालासर के अलावा जयपुर, लोसल, नेछवा, डीडवाना, सीकर, मोलासर, सुजानगढ़, बीकानेर, रतनगढ़ आदि पुलिस थानों में लुटपाट व डकैटी आदि के 19 मामले दर्ज है। जिनमें से 18 मामले कोर्ट में पेंडिंग चल रहे है।

You might also like