राजस्थान के 197 गांवों में हिंदूजा फाउंडेशन की जल संरक्षण पहल से 3 लाख लोगों के जीवन में बदलाव

निसं
जयपुर/अलवर (नवयत्न)। विश्व जल दिवस के मौके पर हिंदुजा समूह की परोपकारी शाखा हिंदूजा फाउंडेशन ने घोषणा की कि उसके समग्र जल सुरक्षा कार्यक्रम ‘जल जीवन’ ने राजस्थान के 197 गांवों में लगभग 3 लाख लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह पहल अलवर, अजमेर, हिण्डौन–करौली, बाप–फलोदी, जैतारण और रायपुर जिलों में संचालित हो रही है, जहां समुदाय-आधारित जल संरक्षण प्रयासों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
इस कार्यक्रम के तहत छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली, गांवों में तालाब, चेक डैम, सामुदायिक जल भंडारण संरचनाएं और सौर ऊर्जा से संचालित पेयजल प्रणालियां स्थापित की गई हैं। इन प्रयासों से सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता में सुधार हुआ है, 400 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई मजबूत हुई है और जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिला है।

हिंदूजा फाउंडेशन के सीईओ रमन कल्याणाकृष्णन ने कहा, “जल सुरक्षा केवल बुनियादी ढांचे से नहीं, बल्कि सशक्त समुदायों से बनती है—खासकर महिलाओं से, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने संसाधनों की रक्षा और प्रबंधन करती हैं। पहले कई गांवों में महिलाएं रोजाना घंटों पानी लाने में बिताती थीं। आज बेहतर पहुंच से उनका समय बच रहा है, आजीविका को समर्थन मिल रहा है और गरिमा व आत्मनिर्भरता मजबूत हो रही है। सुजल सहेली मॉडल सामुदायिक जल सुरक्षा का एक विस्तार योग्य और टिकाऊ मॉडल बनकर उभरा है।

You might also like