इंडियन एयरफोर्स फाइनल मेरिट लिस्ट में प्रिंस डिफेंस एकेडमी के 122 का चयन
सीकर,(जी एल सैनी)31 मई। इंडियन एयरफोर्स द्वारा घोषित सितम्बर, 2019 भर्ती परीक्षा की फाइनल मेरिट लिस्ट में पालवास, सीकर स्थित प्रिंस डिफेंस एकेडमी के कुल 122 सलेक्शन हुए हैं जिनमें एक्स ग्रुप में 73 एवं वाई ग्रुप में 49 चयन हुए हैं।
एक साथ सैंकड़ों की संख्या में चयन होने पर संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। संस्था निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंधक रिटायर्ड कैप्टन रामकरण, एकेडमिक हेड मुकेश मिर्धा एवं बलराम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाईयाँ दी।
इससे पूर्व इंडियन नैवी भर्ती परीक्षा एए एवं एसएसआर फरवरी, 2020 में भी प्रिंस डिफेंस एकेडमी के 87 चयन हुए हैं।