आईडी हैकर ने मांगे रूपये
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)17 मई। स्थानीय पुलिस थाने में नारायणप्रसाद पुत्र विजयशंकर स्वामी निवासी वार्ड नं. 17 ने रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे फेसबुक आईडी हैक करके मेरे रिश्तेदारों व दोस्तों को मैसेज करके रूपये मांगे। हैकर ने मेरे मैंसेजर में लिखा कि मेरी बच्ची की तबीयत खराब हो गर्ई है व हॉस्पीटल में भर्ती है। अत: रूपयों की जरूरत है इसलिए शीघ्र भेंजे। हैकर ने अपने गूगल पै नम्बर 7466882480 पर पैसे मांगे। हैकर ने मेरे मैंसेजर दोस्त गौरीशंकर शर्मा, गणेश सोनी, उमाशंकर व पवन भुढ़ाढऱा को मैसेज भेजे। वहीं पवन भुढ़ाढऱा ने उक्त नम्बरों पर 2000 रूपये भेज भी दिये।