आईएफसीआई बोर्ड के निदेशक पूनिया का किया स्वागत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भाजपा नेता दिलीप पूनिया के आईएफसीआई बोर्ड के निदेशक बनने पर तारानगर में गढ़ चोक में उनका स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने नवनियुक्त बोर्ड निदेशक पूनिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें आईएफसीआई बोर्ड का निदेशक बनने पर बधाई दी। इस मौके पर भंवरलाल पूनिया, वासुदेव शर्मा, राकेश शर्मा, हीरालाल सैनी, गुलाब सोलंकी, पन्नालाल सैनी, गजानन्द जांगिड़, एडवोकेट दिनदयाल शर्मा, सुलतान भाकर, शक्तिसिंह राठौड़, जाकिर हुसैन, रवि गौड़ आदि कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।