इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवा पिलाई
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)31 मई। उपखण्ड के गांव बुड्ढावास में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामिणों को होम्योपैथिक दवा पिलाई गई।
श्री विश्वकर्मा भवन श्रमिक कल्याण यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक डूडी व साथी विनोद गुर्जर, ईश्वर सिंह डूडी द्वारा ग्रामिणों को शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवा पिलाई गई तथा ग्रामिणों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक डूडी ने लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अवगत कराया। गांव में लगभग 400 व्यक्तियों को दवा पिलाई गई।