बिसाऊ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की जुलेखा बानो पत्नी हारून खत्री ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी जुलेखा बानो को 13 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सपना पत्नी नेमीचंद चौहान को 12 मत मिले। इस तरह जुलेखा बानो को एक मत से विजयी घोषित किया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की सलमा सैय्यद ने 13 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा की सोनम देवी को 12 मत मिले थे।

You might also like