कार्यकर्ताओं ने बैठक में विशाल चेतना सभा व मैराथन दौड़ के बारे में की चर्चा

सुभाष वर्मा

तारानगर(दैनिक नवयत्न ) । चौधरी गेस्ट हाउस में स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 1 मार्च को भाजपा जिला महामंत्री पराक्रम राठौड़ के जन्म दिवस पर नई दिशा नशा मुक्त तारानगर कार्यक्रम के तहत कृषि उपज मंडी तारानगर में आयोजित होने वाले विशाल चेतना सभा व मैराथन दौड़ के बारे में चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने में लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं, कार्यकर्ताओं व लोगों से जनसम्पर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, जसवंत स्वामी, अजीत राठौड़, नरेश सहारण, लीलाधर बागोरिया, कृष्ण सहारण, रामावतार सैनी, सुरेश मित्तल, हरि इंदौरिया, मदन नायक, साबिर हुसैन, अशोक जांगिड़, दिनेश शर्मा, बाबूलाल पटीर, सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

You might also like