भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भीषण गर्मी को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य समाजसेवी अमरसिंह चारण की ओर से कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी रोहित सांखला व सोसायटी के आजीवन सदस्य समाजसेवी अमरसिंह चारण ने डीएसपी कार्यालय में बेज़ुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर परिंडा लगाओं अभियान की शुरुआत की। एसडीएम व डीएसपी ने सामाजिक सेवाओं के कार्य मे अग्रणी रहने पर समाजसेवी चारण की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। इस मौके पर इस मौके पर मुकेश फगेड़िया, पूर्ण सरोवा, निशांत स्वामी, अनिल, राजू, सुनील आदि युवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी चारण ने झूगी झोंपडियों में रहने वाले लोगों के लिए भी टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था की तथा उन्हें खाद्य सामग्री प्रदान की।