भाजपा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन

विनोद स्वामी
डूंडलोद (नवयत्न) । भैरव जी महाराज मंदिर वाली गली में भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
विधायक जाखल ने कहा की यह कार्यालय केवल संगठन का भवन नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और कार्यकर्ताओं के समर्पण का सशक्त केंद्र बनेगा। यहां से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर सिधेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगी चेतन नाथ महाराज, भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, समाजसेवी सुभाष भूत एवं समाजसेवी सुभाष पाराशर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम सिंह जाखल का कमल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में महेश चौधरी, मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मनोहर सिंह घोड़ीवारा, राधेश्याम सैनी, मनोहरलाल सैनी, मदन स्वामी, सीताराम, सुरेश नुवावाला, भीम सिंह बड़गुजर, उमेश टेलर, अजीज कायमखानी, हुसैन खां, तैयब काजी, हाजी लियाकत, हाजी मकबूल, गंगाधर किलानिया, दौलत गढ़वाल, संतोष शर्मा, सुधा, सीतल सोनी, दिनेश सोनी एवं रघुवीर ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहितक्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद रहे।

You might also like