अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम, समरसता दिवस के रूप में आयोजित

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रामसीसर चैनानियाँ में भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए इसे समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के तहत चित्रकला, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का कंवर ने संविधान की प्रस्तावना का प्रभावी वाचन किया।
कार्यक्रम में भामाशाह भंवरलाल स्वामी वैद्य ने विद्यालय को आटा चक्की भेंट की तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
संस्था प्रधान जितेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को बाबा साहब की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया तथा भामाशाह भंवरलाल वैद्य का अभिनंदन करते हुए भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान कीर्ति पारीक, दयानंद सारण, पूनमचंद कड़ेला, रवि प्रकाश नायक, अनीप पूनिया और सांवरमल प्रजापत सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नवज्योत सिंह ने किया।

You might also like