इलेक्ट्रिक उपकरणों की गुणवत्ता के बारे में दी जानकारी

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । मदीना इलेक्ट्रिकल्स के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रिकल उपकरणों की गुणवत्ता एवं उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कंपनी की ओर से कुशाल सिंह जैन, डायरेक्टर गोविंद सिंह, पवन कुमार एवं कमलेश कुमार जैन ने स्विच, वायर, लाइट सहित विभिन्न इलेक्ट्रिकल उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं तकनीकी विशेषताओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में लाडनूं के गणमान्य नागरिकों के साथ इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर तथा बिल्डिंग लाइन से जुड़े ठेकेदारों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी के उत्पादों को लेकर उपस्थित लोगों ने जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम के अंत में शकूर खान मोयल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like