देशी कट्टा के साथ यूवक गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए शहर मे होने वाली किसी बड़ी वारदात से पहले देशी कट्टा के साथ सरदारशहर निवासी एक युवक क़ो गिरफ्तार किया है कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया शीतला चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली की बाईक सवार एक शख्स जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है वह शहर मे किसी वारदात क़ो अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है जिस पर बाईक सवार सरदारशहर निवासी कैलाश सैनी क़ो रोककर पूछताछ की गयी तो आरोपी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. एएसआई सुरेश कुमार ने बताया आरोपी क़ो गिरफ्तार कर हथियार और बाईक जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं मे मामला दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपी अवैध हथियार कहा से लाया था और चूरू मे कहा वारदात क़ो अंजाम देने जा रहा था कारवाई मे एएसआई सुरेश कुमार के साथ FW विकास कुमार और पुष्पेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।