ग्राम रथ अभियान के तहत सिमसिया बिदावतान में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत सिमसिया बिदावतान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम रथ गांव में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की उपयोगिता और लाभों के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से अवगत कराया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रशासक प्रमेश्वरलाल मेघवाल, एडीओ लक्ष्मीनारायण सैनी, वीडीओ हिम्मत सिंह जाट, एएओ गंगराज शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक विनोद कुमार प्रजापति, महिला पर्यवेक्षक कंचन शर्मा, पटवारी सरला श्योराण, एलडीसी भगवानाराम, नर्सिंग ऑफिसर विजयपाल, पर्यावरण प्रेमी शिवम प्रजापति, हेमाराम, जीवनराम फौजी, भगवानाराम, दुर्गाराम एवं धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहिदीन खान द्वारा किया गया।

You might also like