जेजेटी विश्वविद्यालय में रिसर्च और तकनीक पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में रिसर्च, तकनीक और हेल्थकेयर के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय गीत, वीडियो प्रस्तुति और सरस्वती वंदना से हुई। सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक डॉ. सपना राघव ने सेमिनार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कंचन कुमारी ने किया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता, कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार और डॉ. इकराम कुरैशी ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सेमिनार में देश और विदेश से आए विशेषज्ञों ने रिसर्च और नई तकनीक पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता दाऊलाल बोहरा, दक्षिण कोरिया की क्योंगपूक नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्च प्रोफेसर डॉ. विश्वजीत चावड़े, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रो. डॉ. पल्लवी जैन, हेरियट वॉट विश्वविद्यालय दुबई की डॉ. मंजुला नायर सहित अन्य विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, पर्यावरण, ग्रीन केमिस्ट्री, नैनोटेक्नोलॉजी, बायो इंजीनियरिंग और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. इमरान खान ने सभी का आभार जताया। डॉ. नाजिय़ा हुसैन ने प्रतिभागियों को शोध-पत्र प्रकाशन और फीडबैक से जुड़ी जानकारी दी।