जयपुर संभाग प्रभारी बनने पर जमरदीन तेली का किया स्वागत व सम्मान
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली को मोर्चे का जयपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बुधवार को गढ़ परिसर के आगे कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं व लोगों ने गढ़ चोक में आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई एवं नवनियुक्त जयपुर संभाग प्रभारी तेली का स्वागत व सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने तेली की नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का आभार जताया। इस मौके पर समाजसेवी अमरसिंह चारण, राकेश शर्मा, मो. तैयब, विशाल शर्मा, गुलाब सोलंकी, बजरंग सैनी, हरी इंदौरिया, वासुदेव शर्मा, राजकुमार भामी, मो. फारूक, त्रिलोक रेगर, अशोक जांगिड़, ओमप्रकाश रैगर, देवकरण कल्ला, लालचंद जांगिड़, शिवकुमार शर्मा, जगदीश सैनी, विजय सोनी आदि कार्यकर्ता तथा लोग उपस्थित थे।