कांग्रेस का संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के मुख्यातिथि में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधायक पूसाराम गोदारा के सानिध्य में पोद्दार गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। एआईसीसी सचिव चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित नहीं हैं। राममंदिर में हुई चोरी की घटना भी सरकार की विफल कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के बीच कार्य करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के कारण प्रसूताओं की मौत जैसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि जरूरतमंद लोगों को चिरंजीवी योजना का समुचित लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि चूरू जिले में संगठन की मजबूती के लिए बूथ, वार्ड, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए सभी कमेटियों के गठन होने एवं लगातार सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दे पर काम करने की जानकारी दी। चूरू जिला प्रभारी हाकम अली ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं से परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह राठौड़, विधानसभा प्रभारी सुनील महला, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र इंदौरिया, गिरधारी लाल बांगड़वा, अरविंद चाकलान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, दीवान सिंह, तरुण चाकलान व भानीराम मेघवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कल्याण सिंह, रतनलाल मेघवाल, हेमंत सारस्वत, लादुराम थोरी, सुनील मारोठिया, केशर सिंह राठौड़, दलीप बिस्सू, गन्नी मोहम्मद, रणजीत खोथ, रामकरण जाट, जज्बार खोखर, इंद्रचंद बाबल, महेंद्र देवानी, इलियास खान, बाबूलाल चिनिया, जगदीश सोनी, विक्रम पाल थालौड़, दलीप सिहाग, पूसाराम औजला, सुरेश खेरिया, सुरेंद्र हुड्डा, मुख्तयार खान, आजम, जगदीश खटीक, कयूम गौरी, चरण सिंह कोका, खालिद पठान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।