जान से मारने व गाली-गलौच करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सालासर,(दिनेश स्वामी)29 मई। सालासर थाना अंतर्गत ग्राम मुरडाकिया के एक व्यक्ति ने अपने ही ग्राम के एक महिला व उसके पति पर जान से मारने व गाली-गलौज से परेशान होकर कानूनी कार्रवाई करने बाबत थाना अधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मुरडाकिया के निवासी अजय कुमार पुत्र मांगीलाल जाट ने अपने ही गांव के पतासी देवी व उसके पति केसर राम द्वारा पीड़ित व परिजनों के साथ गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। 2 दिन पूर्व उक्त महिला खेत में कुल्हाड़ी लेकर हमें मारने आई व धमकी दी की तुम्हें झूठे मुकदमों में फंसा दूंगी यह लोग काफी लंबे समय से हम से रंजिश रखते हैं रोज रोज हमें परेशान करते हैं। पीड़ित ने शीघ्र ही गाली-गलौच व मारपीट की धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

You might also like