जरुरतमंद परिवारों को भोजन वितरण

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। नौजवान सभा की ओर से संचालित जनता रसोई अन्तर्गत गुरुवार को जरुरतमंद परिवारों को भोजन वितरण किया गया। अजीत पूनिया ने बताया कि जनता रसोई में लगातार जरुरतमंद परिवारों को भोजन वितरण किया जा रहा है तथा चार सौ पचास लोगों को भोजन दिया गया है। इसके अलावा विजय पूनिया, हाजी जमील खत्री, मदनलाल प्रजापत ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। माईचंद बागोरिया ने बताया कि लॉक डाउन खत्म होने तक जनता रसोई जारी रहेगा।

You might also like