जीव जंतुओ की करोगे रक्षा, तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा-पुजारी
सालासर,(दिनेश स्वामी)31 मई। स्थानीय सुजानगढ़ रोड स्थित श्री बालाजी गौशाला प्रांगण में रविवार दोपहर को पक्षियों के लिए परिडे व घोसले बड़ी संख्या में लगाये इससे पूर्व पुलिस थाना से लेकर गौशाला तक परिंडे व धोंसले लगाने का कार्य संपूर्ण कर लिया गया गत दिनों चूरू स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मैं भी बेजुबान पक्षियों के लिए पंरिडे व धोंसले लगाए गए ।
कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी गौशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने कहा की जीव जंतुओं की करोगे रक्षा तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा ,परिंदे लगाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इनकी देखभाल रोजाना करना व नियमित पानी डालना यह एक अहम बात है इसकी पालना हर एक नागरिक को करनी चाहिए तभी बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा हो पाएगी कार्यक्रम मे जिला ब्यूरो विलियम विल्सन, सूर्य प्रकाश शर्मा, शिशु कुमार, बेगाराम ढाका सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी व गौसेवक मौजूद थे।