किसान: चूरू के एक लाख 78 हजार 520 किसानों को मिलेंगे 204 करोड़

चूरू,(पीयूष शर्मा)18 मई। कोरोना लॉक डाउन से जूझ रहे चूरू जिले के किसानों के लिए बेहद अच्छी खबर है। कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में चूरू जिले के एक लाख 78 हजार 520 किसानों को 204 करोड़ 37 लाख 98 हजार 253 रुपए बीमा क्लेम मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी ने किसानों के बैंक खातों में क्लेम की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। जिन किसानों के खाते सक्रिय नहीं है, उनके बैंक में यह राशि भेज दी जाएगी। बीमा क्लेम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने उस बैंक से जहां उन्होंने प्रीमियम कटवाया है या कंपनी के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

यहां इतने किसानों को मिलेगा इतना क्लेम
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से मिली सूचना के अनुसार बीदासर ब्लॉक के 12 हजार 391 किसानों के खाते में 24 करोड़ 45 लाख 32 हजार 648 रुपए, चूरू ब्लॉक के 32 हजार 383 किसानों के खाते में 30 करोड़ 29 हजार 226 रुपए, राजगढ़ ब्लॉक के 19 हजार 795 किसानों के खातों में 25 करोड़ 14 लाख 74 हजार 761 रुपए, रतनगढ़ ब्लॉक के 24 हजार 450 किसानों के खातों में 17 करोड़ 40 लाख 25 हजार 935 रुपए, सरदारशहर ब्लॉक के 21 हजार 818 किसानों के खातों में 38 करोड़ 80 लाख 31 हजार 11 रुपए, सुजानगढ़ ब्लॉक के 7 हजार 511 किसानों के खातों में 10 करोड़ 12 लाख 85 हजार 958 रुपए, तारानगर के 60 हजार 172 किसानों के खातों में 58 करोड़ 44 लाख 18 हजार 714 रुपए आएंगे।

You might also like