चिकित्सकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)8 मई। चिकित्सकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब डॉक्टर्स मुखर होने लगे है। अरिस्दा संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को राजकीय अस्पताल के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। राजकीय अजीत अस्पताल प्रभारी डॉ संजय कुमार सैनी ने बताया कि चिकित्सा विभाग का प्रत्येक कर्मचारी आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर दिन-रात काम कर रहा है। वहीं इस वैश्विक महामारी के समय में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों पर ही अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसके चलते चिकित्सकों ने ब्लैक फ्राइडे के रूप में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया तथा सरकार से तुंरत अत्याचार को बंद करने की मांग की है। चिकित्सकों ने बताया कि यदि जल्द ही सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मजबूरन चिकित्सकों को आंदोलन का रूख अपनाना पड़ेगा। इसके अलावा बबाई के सेठ सूरजमल बहादूरमल राजकीय अस्पताल में भी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर डॉ गिरधारीलाल शर्मा, सीनियर सर्जन डॉ रणजीत जाखड़, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश मील, पूर्व सीकर सीएमएचओं डॉ विष्णुदयाल मीणा, डॉक्टर अनुराधा निर्वाण, दंत चिकित्सक डॉ सोनल ठोलिया, बबाई सीएचसी प्रभारी डॉ आशिष गुप्ता, डॉ मनोहर बिजारणिया, जगदीश प्रसाद, मेहरचंद जाखड़, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

You might also like