कारगिल विजय दिवस मनाया
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के राजोता में शनिवार को खेतड़ी विकास समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक कैप्टन नाथू राम चेजारा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष सैनी ने की। कार्यक्रम के सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी, देशभक्ति गीत, मंच नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहीद की देशभक्ति और बलिदान की भावना पर आधारित एक अद्भुत नाटकीय प्रस्तुति रही, जिसने समारोह में मौजूद सभी दर्शकों को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैप्टन नाथूराम चेजारा ने कहा कि कारगिल का युद्ध देश के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा देकर गया है। कारगिल युद्ध में प्रदेश व देश के अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।आज हिंदुस्तान का घर सुरक्षित है तो देश के वीर सैनिकों की वजह से सुरक्षित है, जो हर समय देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं। देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। भारतीय सेना के जवानों ने देश सेवा व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर उचित धारणा के लिए प्रेरित करना चाहिए। झुंझुनू जिले के शौर्य की मिट्टी में जोश और साहस का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में देशभक्ति प्रस्तुति देने वाले बच्चों का सम्मान किया। इस मौके पर संध्या शर्मा , मनोज सैनी, हिमांशु कुमावत , पूजा कुमावत, मुकेश कुमारी, कमल सैनी, मधु सैनी, सुमन शर्मा, रिया शर्मा, दीपा स्वामी, मनीषा देवी, मनीषा, कैलाश सैनी, मुस्कान निर्वाण, राजेश कुमार, रूचि, किरण , राजकुमार, मनोज मेहरड़ा, दिनेश चौहान, रमेश सैनी , आशा देवी, विमला, गजेंद्र, मधुर सहित अनेक लोग मौजूद थे।