कस्बे के संपूर्ण बाजार खुले, बाजारों में रही ग्राहकी

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)1 जून। लॉक डाउन 5 के पहले दिन कस्बे के संपूर्ण बाजार खुले जिससे बाजार में रौनक आई। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक कम रहने के बाद भी दुकनदारों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुभाष कुल्हरी ने बताया कि यहां के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को कटला मानते हुए सोमवार से सुबह आठ से सायं पांच बजे तक सभी बाजार खुलवा दिए गए। कुल्हरी का कहना है कि सभी दुकनदारों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी। पालना न करने पर प्रशासन की ओर से जुर्माना या दुकान सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बावजूद भी लॉक डाउन-5 के पहले दिन बाजार में सोशल डिस्टेंस व मास्क बिना लगाए दुकानों पर दुकानदार व ग्राहक देखे गए। कस्बे की एक दुकान पर पान मसाला गुटखा तथा तंबाकू उत्पाद खरीदने वालों की भीड़ रही। ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा दी ।

You might also like