खाद बीज की दुकान में लगी आग

चार लाख की नगदी सहित कीटनाशक व बीज जलकर राख

टोंक,(दिनेश शर्मा)22 मई। स्थानीय जेल रोड स्थित एक खाद बीज की दुकान में शुक्रवार की तडक़े लगभग तीन बजे शॉर्ट सर्किट के बाद लगी भीषण आग में दुकान में रखी चार लाख बीस हजार रूपये की नकदी सहित 3 लाख रूपये के कीटनाशक व बीज भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। इससे पहले की आग का खाद रखने के लिये बनाये गये अलग हिस्से में पहुंचती दमकल नें आग पर काबू पा लिया। आग का पता उस समय चला जब दुकान में रखी कीटनाशक की बोतलों में धमाके होने प्रारंभ हुए रमज़ान की सेहरी के लिये लोगों के जगे होने के कारण तुरंत ही मिली सूचना के बाद पालड़ा गांव से दुकान मालिक राजेंद्र पहाडिय़ा वहां पहुंचे लेकिन तब तक पूरी दुकान भीषण आग की चपेट में आ चुकी थी। पीडि़त राजेंद्र ने बताया कि वह बीते दिन केसीसी बनवाने के लिये बैंक गया था लेकिन समय पूरा हो जाने के कारण उसका काम नहीं हो सका और वह राशि को दुकान में ही एक गुप्त जगह रख करके गांव चला गया था। इस आग में दुकान में रखा कंप्यूटर,एलसीडी टीवी,इलेक्ट्रोनिक कांटा,पंखा व कूलर आदि सारा सामान भी जल राख में तब्दील हो गया ।

You might also like