स्कूल शिक्षा परिवार (निजी विद्यालय) संगठन की नीमकाथाना ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
जिला अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संगठन के सदस्यों से की चर्चा
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)14 मई। स्कूल शिक्षा परिवार सीकर के द्वारा गुरुवार को नीमकाथाना ब्लॉक की ऑडियो कॉन्फ्रेंस सेमीनार रखी गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने स्कूल शिक्षा परिवार (निजी विद्यालय) संगठन की रूपरेखा बताई। वर्तमान समय में कोरोना वैश्विक महामारी चल रही है उसमें संपूर्ण विश्व चपेट में आ चुका है इस वैश्विक महामारी के बाद स्कूलों में समस्याएं आने वाली हैं उनसे भी अवगत करवाया गया। साथ ही उन समस्याओं पर भी चर्चा की गई जो एक स्कूल चलाने के साथ एक स्कूल संचालक को उसकी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहे और गर्व से कहें कि मैं एक स्कूल संचालक हूं। अंत में ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार खटाना ने ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शर्मा श्री राम विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल गुहाला, ब्लॉक उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद बृजवासी एम जी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय नीमकाथाना, ब्लॉक सचिव रावत सिंह राणा भारतीय विद्या आश्रम सेकेंडरी स्कूल नीमकाथाना, ब्लॉक प्रभारी शास्त्री एम आर सैनी बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल खादरा, ब्लॉक विधि सलाहकार समिति प्रभारी जगदीश भास्कर एस एम पी स्कूल कैरवाली, ब्लॉक प्रवक्ता सुभाष चेतीवाल टैगोर विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल छावनी, ब्लॉक सह-सचिव रामजी लाल गुर्जर मां सरस्वती शिक्षण संस्थान गणेश्वर, ब्लॉक सह-प्रभारी सत्यपाल यादव पारस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरोही, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ प्रभारी राधा आशीझा फेरी विंग स्कूल नीमकाथाना, दिशा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रवि कुमार गुप्ता को सह सचिव नियुक्त किया गया जिनका कार्य क्षेत्र ब्लॉक नीमकाथाना होगा।