अवधिपार 195 रसगुल्ले के पैक पीपों को किया जब्त

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की कार्रवाही

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)14 मई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने गुरुवार को सीकर सीएमएचओं अजय चौधरी के निर्देशानुसार नीमकाथाना शहर में रसगुल्ला भंडार के गोदाम की जांच कर विभिन्न ब्रांड के 195 अवधिपार पैक पीपे को जब्त किया। जिसमें महेश रसगुल्ला भंडार से 31 पैक पीपे जब्त किए, वहीं दूसरी ओर भवानी मार्केटिंग से 97 पैक पीपे जब्त किए एवं तीसरी दुकान पर कार्रवाई में सैनी रसगुल्ला भंडार से 67 पैक पीपे जब्त किए। अवधिपार रसगुल्ला में सगुन, मधुर, रसराज, भवानी, गोपाल आदि ब्रांड मिले। जब्ती की कार्रवाही फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत की गई लोकडाउन खत्म होने पर नष्ट की कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि नीमकाथाना आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी एवं लीगल नोटिस भी तामिल करवाया था जिस पर यह कार्रवाई की गयी। इस दौरान सीकर से आई हुई टीम की भनक लगते ही कई रसगुल्ला भंडार वाले ताला लगा कर भाग गए उनका पता किया गया एक दो दिन में उन पर कार्रवाही की जायेगी। सभी को सख्त हिदायत दी गई की कोई अवधिपार खाद्य सामग्री नहीं बेचेगा, अगर बेचता हुआ पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाही की जायगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को नीमकाथाना कस्बे में रसगुल्ला विक्रेताओं के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की गई है और उनको पाबंद किया गया है की अवधि पार किसी भी प्रकार की रसगुल्ला आदि का विक्रय ना करें। गौरतलब है कि विगत 11 मई को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा ने कस्बे में जांच के दौरान लाला रसगुल्ला के यहां 188 अवधि पार रसगुल्ले टिन भी सीज किए थे।

You might also like