कृष्णा ने 10 वीं बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)l राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10 वीं के परीक्षा परिणाम में श्री विनायक इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर की कृष्णा सैनी पुत्री कैलाशचंद्र सैनी निवासी पकोड़ी प्याऊ हांसपुर हाल निवासी कचियागढ़ श्रीमाधोपुर ने 97% अंक प्राप्त कर गाँव व स्कुल का नाम रोशन किया है l कृष्णाने बताया कि इस सफलता का श्रेय मैं मेरे माता पिता व स्कूल स्टाफ को देती हूँ l जो मुझे समय समय पर प्रेरित करते थे। सैनी का कहना है कि सफलता कठोर परिश्रम और नियमित अध्ययन करने से मिलती है l कृष्णा का कहना है कि आगे चलकर में डॉक्टर बनकर आमजन की सेवा करना चाहती हूँ l