कृष्ण स्वामी बने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला प्रभारी
हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संघ का विस्तार करते हुए झुंझुनूं निवासी कृष्ण कुमार स्वामी को जिला प्रभारी मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावाह, जयपुर संभाग प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, जयपुर संभाग अध्यक्ष रामानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़, प्रदेश मुख्य सचिव अनिल एरन, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री पृथ्वीराज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी सराफ की अनुशंसा पर किया गया है। स्वामी को संपूर्ण झुंझुनूं जिले में संघ के सदस्य बनाने और जिला कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण झुंझुनूं जिला रहेगा तथा कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है। संघ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि स्वामी के नेतृत्व में जिले में संगठन का विस्तार होगा, सदस्यों की प्रगति को गति मिलेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।