श्रीयादें माटी कला बोर्ड की पुस्तक माटी राजस्थान री का विमोचन
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । श्रीयादें माटी कला बोर्ड की पुस्तक माटी राजस्थान री का शुक्रवार दोपहर उपखंड अधिकारी किरणपाल द्वारा उपखंड कार्यालय में विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुम्हार कुमावत महासभा के जिला संरक्षक राधेश्याम ऑपरेटर, कुमावत समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, कुम्हार कुमावत महासभा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल चिड़ावा के कोषाध्यक्ष मुकेश जलिंद्रा एवं अधिवक्ता संदीप कुमावत ने उपखंड अधिकारी को पुस्तक भेंट की। बाबूलाल वर्मा ने माटी कला एवं कुम्हार समाज के उत्थान, पारंपरिक कला के संरक्षण, समाज स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किये गये प्रयासों का उल्लेख किया। जिसके लिये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं श्रीयादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक का समाज उत्थान के लिए किये गये स्वरोजगार कार्यों के लिए प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया गया।
पुस्तक विमोचन के पश्चात कुम्हार समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी समाज के रत्न एवं गौरव भामाशाह राधेश्याम ऑपरेटर के निवास पर जाकर माटी राजस्थान री पुस्तक की एक प्रति भेंट कर उनके द्वारा समाज के लिए दिए गए सहयोग एवं रचनात्मक कार्य करने पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आभार प्रकट किया गया।