व्याख्याता ज्योति बनी उपप्रधानाचार्य, विद्यालय में खुशी का माहौल
रणवीर सिंह
चनाना (नवयत्न)। सेठ गोपालराय हरसुखदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता ज्योति के उपप्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत होने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्टाफ सदस्यों एवं गांव के प्रबुद्धजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और ज्योति को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण का यह सम्मान है। उपप्रधानाचार्य बनने पर क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया।