व्याख्याता राजवीर बाजिया बने उपप्रधानाचार्य, विद्यालय में जश्न का माहौल
रणवीर सिंह
चनाना (नवयत्न)। सेठ गोपालराय हरसुखदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता राजवीर बाजिया के उपप्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत होने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्कूल स्टाफ तथा गांव के प्रबुद्धजनों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया और राजवीर बाजिया को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उनकी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उपप्रधानाचार्य बनने पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।