लायंस क्लब झुंझुनू जीवन ने फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को करवाया भोजन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सेवा गतिविधि फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत बीडीके अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। यह सेवा कार्य क्लब सदस्य लॉयन रीना पूनिया के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस पहल के माध्यम से क्लब ने मानव सेवा, परोपकार और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ मुकेश एस. मूंड ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन करवाना मानवता की सच्ची सेवा है। जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर सेवा कार्य करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन निरंतर सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लॉयन रीना पूनिया के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ मुकेश एस. मूंड, कोषाध्यक्ष लॉयन रामअवतार सिंह रेपसवाल, लॉयन रणधीर सिंह डूडी, लॉयन निशांत चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन द्वारा फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज में मानवता, सेवा एवं परोपकार की भावना को मजबूत करना है।