लोटस वैली में लाइव ऑनलाइन पीटीएम आयोजित

सीकर,(जी एल सैनी)19 मई। पालवास रोड सीकर स्थित लोटस वैली जूनियर विंग प्रिंस एकेडमी में लाइव ऑनलाइन पीटीएम का आयोजन किया गया। गत दो माह से चल रहे ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अभिभावकों से रू-ब-रू होने के उद्देश्य से आयोजित इस ऑनलाइन पीटीएम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पीटीएम के दौरान प्रिंसिपल पूनम चौहान सहित शिक्षक टीम ने अभिभावकों के सुझावों एवं समस्याओं को सुनकर तुरंत निराकरण भी किया।

कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थी हितों में ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी कदम उठा रहे प्रिंस एजुकेशन हब की संस्था लोटस वैली विद्यार्थियों को लाइव क्लासेज की सुविधा भी दे रही है।

संस्था निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी विद्यार्थियों की पढ़ाई अनवरत जारी रहे। इस हेतु प्रिंस एजुहब की टीम ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कदम उठा रही है।

You might also like