नृसिंह भगवान की मनाई जयंती
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में गुरूवार देर शाम को नृसिंह भगवान की जयंती धुमधाम से मनाई गई। लक्ष्मी देवी व सुलक्षणा शर्मा की मुख्य यजमानी में पंडित विमल शर्मा ने विधिवत रूप से नृसिंह भगवान की पूजा अर्चना की। नृसिंह भगवान के भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर राजेश नारवाल, रामजीलाल सैनी, सरदारसिंह, राधाकृष्ण, हारित सैनी, उमाशंकर, आनंद शर्मा, किशोर, बनवारी यादव, विजय लक्ष्मी, सुशीला कंवर, सुनीता देवी, ईशु, ममता देवी, वंदना आदि श्रद्धांलूओं ने प्रसाद ग्रहण किया।