35 वार्डो की निकली लॉटरी
निसं
बीदासर (नवयत्न)। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को नगरपालिका के 35 वार्डो की लॉटरी निकाली। जानकारी के अनुसार एससी वार्ड 32, 34, 35, 30 व एससी महीला वार्ड 30, 31 तथा ओबीसी वार्ड 16, 11, 18, 29, 20 व ओबीसी महीला वार्ड 26, 3 इसके अलावा सामान्य महीला वार्ड 9, 12, 8, 17, 22, 27, 25 तथा शेष वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित किए गए। वही वार्डो की लॉटरी निकलते ही कस्बे में चुनावी सरगर्मिया तेज हो गई। वार्डो के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो का आरक्षित श्रेणी अनुसार चयन करने में जुट गए है।