जीबी मोदी विद्या मंदिर में पौधारोपण और तिरंगा रैली
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। अम्बेडकर नगर (बाकरा रोड) स्थित जीबी मोदी विद्या मंदिर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली को विद्यालय के सचिव श्रवण कुमार केजड़ीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर स्थानीय ग्राम शिशियां तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और वीर शहीदों के जयकारे लगाए। विद्यार्थियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब से पहुंचे पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीश कुमार माटोलिया को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों और लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। विद्यालय सचिव श्रवण कुमार केजड़ीवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।